आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: चालक को झपकी आने से डबल डेकर बस पलटी, सवारियों में मची चीख पुकार; 7 यात्री घायल
punjabkesari.in Tuesday, Dec 05, 2023 - 10:46 PM (IST)
Agra News: उत्तर प्रदेश में आगरा के डौकी क्षेत्र में मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बस के पलट जाने से 7 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रभारी निरीक्षक (डौकी) अशोक कुमार ने बताया कि आज सुबह लगभग पांच बजे डौकी क्षेत्र में बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी एवं फिर बाद में पलट गई। उन्होंने बताया कि पुलिस और राहगीरों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और सात घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। यात्रियों का कहना है कि चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार यह स्लीपर बस थी एवं दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। उसमें 45 यात्री सवार थे।

कुमार ने बताया कि घायल यात्रियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी और फिर पुलिस ने सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का इंतजाम किया। उन्होंने बताया कि हाईवे पर पलटी इस बस को क्रेन से हटाया गया और अवरूद्ध यातायात को चालू कराया गया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
UP में महंगाई का झटका: लखनऊ, अयोध्या, आगरा समेत कई शहरों में महंगी हुई CNG; जानें अपने शहर के नए दाम

