UP में तेज रफ्तार का कहर! पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बोलेरो के पलटने से 3 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 06:05 PM (IST)
बाराबंकी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए।
यह हादसा बाराबंकी जिले के थाना लोनीकटरा क्षेत्र में नेरा कबूलपुर के पास हुआ। प्रारंभिक सूचना में दो लोगों की मौत बताई गई थी, लेकिन बाद में एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
थानाध्यक्ष लोनीकटरा अभय कुमार मौर्य ने बताया कि सभी घायलों को एंबुलेंस से लखनऊ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान तीसरे व्यक्ति की भी मृत्यु हो गई। घायलों के साथ एक सिपाही को भी एंबुलेंस से भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, हादसा बोलेरो का टायर फटने से हुआ, जिसके बाद वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बरसाना और नन्दगांव की लट्ठमार होली के बाद भी ब्रज में होली का उल्लास कुछ कम नहीं हुआ है। प्राचीन परंपरा के अनुसार रविवार को गोकुल की ग्वालिनों ने कान्हा स्वरूप हुरियारों पर प्रेमपगी छड़ियां बरसाईं। जिला प्रशासन के सूत्रों ने यहां बताया कि छड़ीमार होली की शुरुआत सुबह 10 बजे नंद भवन नन्दकिला से ठाकुरजी का डोला (शोभायात्रा) निकालने से हुई जिसके बाद यह डोला नन्द चौक से होकर मुरलीधर घाट पर पहुंचा ...... पढ़ें पूरी खबर ....

