दिव्यांग किशोरी से रेप के बाद आरोपी फरार, इलाके में तनाव

punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2017 - 11:05 AM (IST)

मेरठः यूपी में महिलाओं के साथ रेप की वारदातों का सिलसिला तेजी से आंकड़ों को पार करता जा रहा है। इसी बीच मेरठ की एक घटना ने फिर से प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। जहां एक दिव्यांग किशोरी को संप्रदाय विशेष के युवक ने हवस का शिकार बनाया है। वहीं मामला 2 संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण इलाके में तनाव का माहौल है।

दरअसल मामला लोहिया नगर क्षेत्र का है। जहां रविवार को संप्रदाय विशेष के युवक ने दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के माता-पिता मजदूरी करते हैं। रविवार को किशोरी घर में अकेली थी। उसी क्षेत्र में हैदर पुत्र समीर रहता है, जो मूल रूप से हापुड़ के बहादुरगढ़ का रहने वाला है।

मकान में युवक का भाई नासिर भी मौजूद था। आरोप है कि हैदर किशोरी को बहला फुसलाकर अपने मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। पड़ोसी महिला ने पीड़िता की मां को इसकी जानकारी दी। मां आरोपी के घर पहुंच गई और किशोरी को थाने ले आई। फिलहाल वारदात के बाद से आरोपी मकान में ताला लगाकर फरार है।

वहीं मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। आरोपी के भाई नासिर को हिरासत में ले लिया गया है।