रेप पीड़िता के पिता की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 2 पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली

punjabkesari.in Thursday, Feb 13, 2020 - 11:47 AM (IST)

फिरोजाबाद: जनपद में दो दिन पहले रेप पीड़िता के पिता की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी आचमन उपाध्याय और उसके एक साथी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। एनकाउंटर में दोनों बदमाशों को गोली लगी है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मुठभेड़ में एसओ उत्तर और एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए है।

ग़ौरतलब है कि 10 फरवरी को रेप पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।  इस मामले में आचमन उपाध्याय समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। आरोप है कि आचमन उपाधयाय ने छह माह पीड़िता के साथ रेप किया था।  इस मामले में आरोपी आचमन उपाध्याय के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ था।  इसके बाद से आरोपी लगातार पीड़िता के पिता पर केस वापस लेने का दबाव डाल रहा था।  एक फरवरी को आरोपी ने उन्हें मार डालने की धमकी भी दी थी। जिसके तहत 10 फरवरी को उसने रेप पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

एसपी ने कहा कि वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक को रोकने की कोशिश की तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिनकी शिनाख्त आचमन उपाध्याय और गोविंदा के रूप के हुई है। 

Ajay kumar