ऑटो चालक पर महिला से RAPE का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 04, 2017 - 02:41 PM (IST)

नई दिल्ली\गाजीपुर: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक महिला (23) से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना 2 जुलाई की है। महिला ने पुलिस से संपर्क करके शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद ऑटो चालक (28) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। आगे की जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है।