भाजपा पर बरसे आचार्य प्रमोद कृष्णम, कहा- CBI और ED से विपक्ष को डरा रही सरकार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 02:14 PM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने महाराष्ट्र में उठे राजनीतिक उथल पुथल के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को इस्तीफा दे देना चाहिए। आचार्य ने कहा कि विधान सभा को भंग करके दोबारा चुनाव कराने चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की नैतिक शिक्षा है कि जो रहा है उसे जाने दिया जाए इसके पीछे ना पड़ा जाए।  कांग्रेस नेता ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि  भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी और कांग्रेस की बेइज्जती करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हथियार सीबीआई और ईडी है जिससे विपक्ष को परेशान कर रही है।

बता दें कि महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र के 40 विधायक उनके साथ असम के गुवाहाटी आए हैं और वे सभी, पार्टी के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की 'हिंदुत्व' विचारधारा के लिए प्रतिबद्ध हैं। शिवसेना के विधायकों ने पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी है, जिसके कारण महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार संकट में आ गयी है। शिंदे के नेतृत्व में बुधवार को सुबह असम के गुवाहाटी पहुंचे महाराष्ट्र के बागी विधायकों के एक समूह को कड़ी सुरक्षा के बीच शहर के बाहरी इलाके में एक लग्ज़री होटल में ले जाया गया है। गौरतलब है कि 288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना के 55, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 53 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं। सरकार बनाने के लिए 144 विधायकों का समर्थन जरूरी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static