यूपी के इस जिले ने हासिल की उपलब्धि, पौधारोपण की 1.80 लाख सेल्फी से अव्वल

punjabkesari.in Friday, Aug 24, 2018 - 09:48 AM (IST)

सहारनपुर: निर्धारित 21.05 लक्ष्य से अधिक पौधारोपण कर सहारनपुर जिले ने उपलब्धि हासिल की है। इस संदर्भ में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने जानकारी दी है कि जनपद सहारनपुर में वन विभाग व अन्य विभागों को 21.05 लाख पौधारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष 25 लाख पौधे रोपित किए गए। इसके अलावा जनपद के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में सहजन के 50 हजार पौधे रोपित किए गए। सहजन के पौधे लगाने के लिए आम लोगों को भी प्रोत्साहित किया गया।

उन्होंने यह भी बताया है कि पौधारोपण अभियान कार्यक्रम को लेकर एक विशेष प्रोग्राम ऑल इंडिया रेडियो के माध्यम से चलाया गया व जनपद के सभी ग्रामों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए पौधारोपण कार्यक्रम जोरदार ढंग से क्रियान्वित किया गया। जनपद में पौधारोपण के दौरान सेल्फी विद ग्रीन यूपी अभियान के तहत 1.80 लाख सेल्फी ली गईं, जो पूरे प्रदेश में एक उपलब्धि है।

Anil Kapoor