मंदिर से लौट रही युवती पर तेजाब से हमला, हालत गंभीर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 04, 2017 - 10:41 AM (IST)

संभलः संभल में मन्दिर से वापस लौट रही महिला पर तेजाब से हमला कर दिया गया। हमलावर बाइक पर सवार थे। पीड़ित महिला काफी देर तक मदद की गुहार लगाती रही। जब तक लोग मदद के लिए पहुंचते तब तक तेजाब फेकने वाले फरार हो चुके थे। आनन फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल में इलाज जारी
तेजाब हमले में महिला के हाथ पैर बुरी तरह झुलस गए हैं। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के तमाम अधिकारी अस्पताल पहुंचे और पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिसकर्मी फिलहाल आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। परिजनों ने पति पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

पति-पत्नी के संबंध अच्छे नहीं
पीड़ित महिला की पिछले साल ही शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति और पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया जिसके बाद वह मायके में आकर रहने लगी। पिछले 8 महीने से वह मायके में ही रह रही थी।