Noida Police की कार्रवाई: किशोरी को अगवा कर बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2023 - 09:33 PM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को थाना फेस-3 की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बीते कई महीनों से आरोपी की तलाश में जुटी थी।

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि पिछले साल 21 जुलाई को थाना फेस-3 क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को फरजान नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार किया था। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने पहले किशोरी को बरामद किया था और शनिवार को फरजान को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में थाना बीटा-2 की पुलिस ने बलात्कार के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी मोहन को भी शनिवार को गिरफ्तार किया है।

Content Writer

Mamta Yadav