बुझ गया फिल्म इंडस्ट्री का चमकता सितारा, दिग्गज एक्टर ने 55 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, दुनियाभर में शोक और मायूसी...

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 06:46 PM (IST)

UP Desk : फिल्म और वेब सीरीज की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध मैक्सिकन अभिनेता गेरार्डो तारासेना का 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अपने दमदार अभिनय और जटिल किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले तारासेना के निधन की पुष्टि मैक्सिकन एकेडमी ऑफ फिल्म आर्ट्स एंड साइंसेज ने की है। 

‘अपोकैलिप्टो’ और ‘नारकोस’ से बनाई थी खास पहचान
गेरार्डो तारासेना को हॉलीवुड फिल्म ‘अपोकैलिप्टो’ और चर्चित वेब सीरीज ‘नारकोस’ में निभाई गई भूमिकाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली थी। उन्होंने अपने करियर में ऐसे किरदारों को जीवंत किया, जो खतरनाक होने के साथ-साथ भावनात्मक रूप से गहराई लिए हुए थे।

यह भी पढ़ें : शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री! ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं मशहूर Actress का निधन, मिली ऐसी मौत....

आलोचकों और दर्शकों दोनों का खींचा ध्यान 
1970 में मेक्सिको सिटी में जन्मे तारासेना ने अभिनय की दुनिया में मेहनत और समर्पण के दम पर अपनी जगह बनाई। उनके अभिनय में शारीरिक मेहनत के साथ भावनात्मक सच्चाई साफ नजर आती थी। ‘अपोकैलिप्टो’ में मिडिल आई का किरदार निभाकर उन्होंने दुनियाभर के दर्शकों का ध्यान खींचा था। इस भूमिका के लिए उन्हें आलोचकों और दर्शकों दोनों से सराहना मिली।

यह भी पढ़ें : फिर औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! एक ही झटके में इनते हजार सस्ता हुआ Silver,  हर तरफ मची खलबली....

फिल्म इंडस्ट्री में जहां अक्सर स्टीरियोटाइप किरदार देखने को मिलते हैं, वहीं तारासेना ने अपने अभिनय से जटिल और मानवीय पहलुओं को सामने रखा। उनके किरदार केवल खलनायक तक सीमित नहीं थे, बल्कि उनमें संघर्ष, विरोधाभास और गहराई झलकती थी। उनके निधन से मैक्सिकन सिनेमा के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन जगत को भी बड़ा नुकसान हुआ है। फैंस और कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है और उनके योगदान को याद किया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static