फिल्म इंडस्ट्री को फिर बड़ा झटका! फेमस एक्टर का हुआ निधन, महज 27 साल की छोटी उम्र में छोड़ी दुनिया, घर में इस हाल में मिला शव

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 06:04 PM (IST)

UP Desk : मलयालम फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। बाल कलाकार के रूप में लोकप्रिय रहे अभिनेता Hari Murali का 27 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

घर में संदिग्ध हालात में मिले मृत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Hari Murali कन्नूर जिले के पय्यान्नूर स्थित अपने घर में मृत पाए गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

चार साल की उम्र में शुरू हुआ अभिनय सफर
हरि मुरली ने बेहद कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया था। उन्होंने महज चार साल की उम्र में टेलीविजन धारावाहिकों में काम करना शुरू किया और अपने बचपन के किरदारों से दर्शकों का ध्यान खींचा। शुरुआती दौर में उन्होंने करीब 40 टीवी सीरियल्स में काम किया और मलयालम दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई।

यह भी पढ़ें : 50 या 55 साल तक की उम्र में भी हो रहे हैं Periods? न करें चिंता, बिल्कुल सेफ हैं आप... इन गंभीर बीमारियों से बचाता है 'लेट मेनोपॉज'

बड़े सितारों के साथ किया काम
चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर Hari Murali ने कई फिल्मों में अभिनय किया और अपनी प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीता। उन्होंने मलयालम सिनेमा के दिग्गज कलाकार ममूटी और मोहनलाल के साथ भी स्क्रीन शेयर की। इससे उन्हें इंडस्ट्री में काफी लोकप्रियता मिली।

कई फिल्मों में निभाए यादगार किरदार
हरि मुरली ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कई फिल्मों में काम किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में Rasikan, Annan Thambi, Madampi, Pattanathil Bhootham और Ulagam Chuttum Valiban जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा था।

यह भी पढ़ें : बेटे की मौत से टूटी मां, थाने में इंस्पेक्टर के पैरों पर सिर रखकर रो पड़ी.... मांगी इंसाफ की भीख, दिल दहला देगा दृश्य; पुलिस और बहू पर गंभीर आरोप

पढ़ाई के लिए छोड़ी एक्टिंग
कई फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने का फैसला किया और धीरे-धीरे अभिनय से दूरी बना ली। बाद में उन्होंने फिल्म अमर अकबर एंथनी में एक छोटा सा रोल निभाया, लेकिन इसके बाद उन्होंने एक्टिंग को पूरी तरह अलविदा कह दिया।

VFX आर्टिस्ट के रूप में कर रहे थे काम
फिल्मों से दूर होने के बाद Hari Murali ने पर्दे के पीछे काम करना शुरू किया। उन्होंने विजुअल इफेक्ट्स और एनिमेशन में BSc की पढ़ाई पूरी की और एक VFX आर्टिस्ट के रूप में काम कर रहे थे। कम उम्र में मिली लोकप्रियता और फिर अचानक हुए उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों को गहरा सदमा लगा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static