बागपत में अभिनेता संसार सिंह की गोली मारकर हत्या

punjabkesari.in Monday, Jul 01, 2019 - 04:20 PM (IST)

बागपतः बागपत जिले के रमाला क्षेत्र में एक अभिनेता की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने सोमवार को बताया कि जिमाना गांव में अभिनेता संसार सिंह (70) को गोली मार दी गयी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पांडेय ने बताया कि हमलावर की शिनाख्त सागर निवासी जिमाना के रुप में हुई है। वह संसार सिंह का रिश्तेदार है। उन्होंने बताया कि करीब 20 साल पहले सिंह के भतीजे ने हमलावर युवक के पिता की हत्या कर दी थी। इसी रंजिश में आज हमलावर ने सिंह की हत्या कर दी। सिंह ने धाकड़ छोरा, किसान और भगवान जैसी दर्जनों चर्चित फिल्मों में अभिनय किया था।

Tamanna Bhardwaj