Industry को लगा बड़ा झटका, इस हसीना ने शादी की सालगिरह से पहले दे दी जान, घर में इस हाल में मिला शव; मौत से पहले पति संग हुई थी बहस
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 04:07 PM (IST)
UP Desk : चेन्नई के अय्यप्पनथंगल इलाके से टीवी इंडस्ट्री को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। सन टीवी के लोकप्रिय शो Kayal में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सुभाषिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
निजी अपार्टमेंट में रह रही थीं एक्ट्रेस
पुलिस के अनुसार, सुभाषिनी चेन्नई के पोरूर इलाके में एक निजी अपार्टमेंट में रह रही थीं, जहां से उनका शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
पति से वीडियो कॉल पर हुई थी बहस
बताया जा रहा है कि घटना से पहले सुभाषिनी की अपने पति पिप्पिन से वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर बहस हुई थी। पुलिस इस बातचीत को जांच का अहम हिस्सा मान रही है और कॉल डिटेल्स समेत अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है।
एंकरिंग से की थी करियर की शुरुआत
मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली सुभाषिनी ने अपने करियर की शुरुआत एंकरिंग से की थी। उन्होंने कई टीवी शोज और इवेंट्स में बतौर होस्ट काम किया और बाद में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। वह सन टीवी के शो Kayal से खास पहचान बनाने में कामयाब रही थीं।
श्रीलंका के पर्यटन मंत्रालय से जुड़ी रही थीं सुभाषिनी
इसके अलावा सुभाषिनी श्रीलंका के पर्यटन मंत्रालय से भी जुड़ी रही थीं और प्रमोशनल गतिविधियों में हिस्सा ले चुकी थीं। उन्होंने वसंतम टीवी और नेत्र टीवी जैसे चैनलों के साथ भी काम किया था। सुभाषिनी ने कोलंबो स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ विजुअल एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स से शिक्षा हासिल की थी।
मामले की गहन जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। वहीं, इस घटना के बाद टीवी इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक का माहौल है।

