अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

punjabkesari.in Monday, Aug 30, 2021 - 03:59 PM (IST)

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के एक कार्यालय में ​उस वक्त हड़कंप मच गया जब ​सोमवार को अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल ने अपनी कनपटी पर गोली मार ली। जिसके बाद आनन-फानन में विशंभर को अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि गोली अभी भी शरीर में फंसी हुई है। जिसके चलते उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा के मुताबिक अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव विश्वंभर दयाल ने सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे बापू भवन स्थित अपने कार्यालय के रूम नंबर 824 में खुद को गोली मार ली है। उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल भेजा गया है। 

सूत्रों के मुताबिक छुट्टी के दिन भी ऑफिस बुलाए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj