अदिति का प्रियंका पर बड़ा हमला, कहा- पति को मेरे खिलाफ बयान देने को कहा, ऐसा न करने पर काटा टिकट

punjabkesari.in Wednesday, Feb 02, 2022 - 04:32 PM (IST)

रायबरेली: एक तरफ जहां यूपी में कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हुई विधायक अदिति सिंह को पार्टी ने रायबरेली सीट से प्रत्याशी बनाया है। वहीं दूसरी तरफ उनके पति और पंजाब के नवांशहर सीट से विधायक पति अंगद सिंह का कांग्रेस ने टिकट काट दिया है। इस पर भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जोरदार निशाना साधा है।

दरअसल, रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह ने आज नामांकन किया। नामांकन के बाद अदिति ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोगली राजनीति की जा रही है, पति पर मेरे ख़िलाफ़ बयान देने का दबाव बनाया गया। ऐसे न करने पर उनका टिकट काट दिया गया। अदिति सिंह ने कहा, प्रियंका गांधी का नारा था लड़की हूं लड़ सकती हूं, तो मैं लड़की हूं और लड़ रही हूं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पति पर दबाव बनाया गया कि अपनी वाइफ के खिलाफ बोलिए तो हम आपको टिकट देंगे। वह (प्रियंका गांधी) लड़की का सम्मान करती हैं, सपोर्ट करती हैं तो क्यों मेरे पति का टिकट क्यों काट दिया।

अदिति सिंह ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी भारी बहुमत से जीत होगी। अदिति के साथ नामांकन के समय उनकी मां वैशाली सिंह व बहन दिव्यांशी सिंह के साथ नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव व अन्य लोग मौजूद रहे। 


 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj