अदिति सिंह का प्रियंका गांधी पर कटाक्ष, कहा- कांग्रेस में नेतृत्व का गंभीर संकट

punjabkesari.in Sunday, Jan 23, 2022 - 01:01 PM (IST)

लखनऊ/ रायबरेली: कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी (BJP) का दामन थामने वाली बीजेपी प्रत्याशी अदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जोरदार निशाना साधा है। अदिति सिंह ने कहा कि कांग्रेस में कोई वेटेज नहीं है और पार्टी में नेतृत्व का गंभीर संकट है। अदिति सिंह ने कहा, कांग्रेस के पास पांच साल तक राज्य में पीछे मुड़कर देखने का समय नहीं है, वे यहां चुनाव से पहले ही आते हैं। 

इतना ही नहीं अदिति सिंह ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रायबरेली सीट से चुनाव लड़ना चाहिए और अगर रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती हैं तो चाहूंगी कि वह वहां से चुनाव लड़े। ताकि कांग्रेस को उसकी जमीन मालूम चल सके। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी रायबरेली नहीं आते हैं और जिन्हें जमीन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वो जनता का विश्वास कैसे जीतेंगे। यूपी में लोग बीजेपी के दोबारा सत्ता में आने का स्वागत करने को तैयार हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static