अविवाहित मुख्यमंत्रियों की सूची में शामिल हुए आदित्यनाथ

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 01:21 PM (IST)

लखनऊः आदित्यनाथ योगी के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही देश में अविवाहित मुख्यमंत्रियों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है। बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी अविवाहित हैं।

इसके अलावा हरियाणा के 62 वर्षीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और बीजद प्रमुख एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी शादी नहीं की है। कट्टर हिन्दुत्ववादी नेता माने जाने वाले 44 वर्षीय आदित्यनाथ देश की सर्वाधिक आबादी वाले राज्य के पहले अविवाहित पुरुष मुख्यमंत्री हैं। पटनायक और पश्चिम बंगाल की 62 वर्षीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को छोड़कर शेष सभी अविवाहित मुख्यमंत्री भाजपा से हैं।