मुख्तार अंसारी के अवैध बूचड़खाने पर चला प्रशासन का हथौड़ा, करोड़ों की होती थी वसूली

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2020 - 03:25 PM (IST)

मऊः मुख्तार अंसारी व उसके काले साम्राज्य को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सख्त है। अंसारी और उसके गैंग से जुड़े लोगों की करीब 70 करोड़ की संपत्तियां गैंगस्टर ऐक्ट के तहत जब्त और कुर्क की जा चुकी हैं। वहीं मऊ में ग्रीनलैंड की ज़मीन पर बने अवैध स्लॉटर हाउस को प्रशासन ने ढहवा दिया है।

बता दें कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बंधा रोड पर अवैध बूचड़खाना बना हुआ था।  ग्रीनलैंड की ज़मीन पर बने अवैध स्लॉटर हाउस को प्रशासन ने आज गिरवा दिया है। जहां से करोड़ों की वसूली होती थी। बूचड़खाना ढहवाने गए सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी के नेतृत्व में भारी फोर्स बल मौजूद रही।

Moulshree Tripathi