''समयसीमा के भीतर समस्याओं का निस्तारण करे प्रशासन'', जनता दर्शन में CM Yogi ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 02:21 PM (IST)

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को हर समस्या का समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्य सरकार द्वारा यहां जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने जिलों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। 

बयान में कहा गया है कि मुलाकात के दौरान दो उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों, विशेषकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निवेश और उद्योग विकास में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। 

बयान के अनुसार, कासगंज से आए एक व्यक्ति द्वारा पुलिस से जुड़ी शिकायत किए जाने पर मुख्यमंत्री ने संबंधित पुलिस अधीक्षक को मामले का संज्ञान लेते हुए समस्या का समयबद्ध निराकरण करने का आदेश दिया। 'जनता दर्शन' में कुछ अभिभावकों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने चॉकलेट दी और उनसे पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का काम से कम उपयोग करने की भी सलाह दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static