मुलायम सिंह यादव की सेहत को लेकर कर सपा ने किया ट्वीट, कहा- गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं

punjabkesari.in Sunday, Oct 02, 2022 - 07:50 PM (IST)

लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत को लेकर कर समाजवादी ने ट्वीट कर जानकारी दी है। पार्टी ने बताया कि नेता जी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर है वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव (82) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई में स्थानांतरित किया गया है। बीमार होने के बाद यादव पिछले एक पखवाड़े से वहां अस्पताल में भर्ती हैं। सपा के एक नेता ने इसकी जानकारी दी। सपा प्रवक्ता और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने रविवार को से बातचीत में इसकी पुष्टि की।

मिली जानकारी के मुताबिक परिवार के सदस्य गुरुग्राम में उनका स्वास्थ्य जानने के लिए पहुंच रहे हैं। जबकि शिवपाल सिंह यादव, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, रामगोपाल यादव, और पूरा यादव मेदांता अस्पताल में पहुंच गए है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके यादव की तबीयत बिगड़ने पर उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, ‘‘उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत खराब होने की मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई, मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं।'' ब्रजेश पाठक ने ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के अस्‍वस्‍थ होने की सूचना प्राप्त हुई, मैं प्रभु श्री राम जी से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।''

Content Writer

Ramkesh