प्रॉपर्टी के चक्कर में मां-बहन का कत्ल, ​फिर लाश के साथ किया ये...

punjabkesari.in Monday, May 08, 2017 - 12:55 PM (IST)

लखनऊः यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक युवक को अपनी ही मां और बहन की ह्त्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह अपनी मां और बहन की लाश को ठिकाने लगाने एक टेंपो में लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसके 6 अन्य सहयोगियों को भी हिरासत में लिया है।

जानिए क्या है मामला
जानकारी के अनुसार यहां इंदिरानगर थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 में मां-बेटी का कत्ल हो गया। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में पुलिस की पीआरवी टीम ने एक टेंपो को जांच के लिए रुकवाया तो उसमें लाश बरामद हुई।

इसके बाद पुलिस ने मौके से रवि कश्यप को गिरफ्तार कर​ लिया। इस मामले में 6 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि रवि कश्यप ने अपनी मां और बहन का कत्ल सिर्फ प्रॉपर्टी की लालच में कर डाला। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम प्रोफेसर के घर पर भेज दी है। वहीं रवि से पूछताछ जारी है। उधर आईजी एस सतीश गणेश ने बताया कि मामले में जिस पीआरवी टीम ने इस टेंपो को पकड़ा उसे सम्मानित किया जाएगा।

जानिए क्या कहा आरोपी ने अपने इकबाले जुर्म में
आरोपी रवि ने पुलिस को बताया कि, लखनऊ के इंदिरानगर में उसका मकान है। उसके साथ मां तारवती (58), बहन अनामिका (28) भी रहती थीं। तारवती लखनऊ यूनिवर्स‍िटी से रिटायर्ड हुई थीं।  रवि अपने इस मकान को बेचना चाहता था। इसकी वजह से वो आए दिन अपनी मां से झगड़ा करता। रवि का मां से मकान बेचने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गमछे से गला घोंटकर अपनी मां को मारने की कोशि‍श की। जब वो नहीं मरी तो रवि ने चाकू से उसका गला काट दिया।

2 दिनों तक अलमारी में रखे शव
इसके बाद जब उसकी बहन अनामिका घर पहुंची तो मां की लाश देखकर चिल्लाने लगी। रवि ने उसे शांत रहने के लिए कहा, लेकिन जब अनामिका शांत नहीं हुई तो रवि ने उसपर भी चाकू से हमला कर दिया और उसे मार डाला। मां और बहन की हत्या के बाद रवि ने उनके शवों को अलमारी में बंद करके रख दिया। वो 2 दिनों तक उनके शवों को घर में रखे हुए था।

आरोपी को मौहल्ले के लोग कहते थे साइको
रवि के पड़ोसियों ने कहा कि एलएलबी करने के बावजूद रवि कोई काम नहीं करता था। पूरा मौहल्ला रवि को साइको कहकर बुलाता था। लोगों का कहना है कि रवि छोटी-छोटी बतों पर भड़क जाता था। उसका अपने मौहल्ले के लोगों से अक्सर झगड़ा होता था।