अयोध्या, मथुरा के बाद  मिर्जापुर को नगर निगम बनाने की तेज हुई कवायद

punjabkesari.in Saturday, Dec 19, 2020 - 04:18 PM (IST)

मिर्जापुर: प्रभु राम की नगरी अयोध्या व कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा के बाद मां विन्ध्यवासिनी की नगरी मिर्जापुर को नगर निगम बनाने की कवायद शुरू हो गयी है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो शीघ्र ही मिर्जापुर नगरपालिका परिषद को नगरमहापालिका का ओहदा प्राप्त हो जायेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक नगरों के विकास को प्राथमिकता में लिया है। अयोध्या मथुरा के बाद अब मां बिन्ध्यवासिनी देवी के धाम की ओर उनकी नज़र हैं।

बता दें कि मिर्जापुर नगरपालिका को नगर निगम बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के तर्ज पर विन्ध्याचल धाम में कॉरीडोर निर्माण कार्य भी शुरू किया गया है।अभी हाल ही में मिर्जापुर विन्ध्याचल विशेष प्राधिकरण को समाप्त कर मिर्जापुर विकास प्राधिकरण ( एमडीए) का दर्जा दिया गया है। मिर्जापुर नगरपालिका परिषद को नगरमहापालिका का दर्जा देने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि नगर क्षेत्र से सटे हुए सात किलोमीटर एरिया को इसमें शामिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम बनने के लिए आबादी के साथ कई अन्य मानकों का पूरा होना आवश्यक होता है। नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि मिर्जापुर पालिका नगरनिगम बनने की सभी शर्तों को पूरा करता है। शासन स्तर से गाईड लाईन आयी है। उसे जिलाप्रशासन की सहायता से पूरा किया जा रहा है।

उपजिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम में की औपचारिकता पूरा करने का शासन से निर्देश आया है। इसमे शामिल किए जाने वाले गांवों की सूची नक्शा आदि का कोरम पुरा कर पत्रावली शीघ्र शासन को भेजी जानी है। इसके लिए कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर के प्रस्तावित स्वरूप में अब 90 नये गांवों को शामिल करने की योजना है। जिसमें पश्चिम में अकोढी तक और दक्षिण में बरकछा और करनपुर चौकी पूरब की ओर गुरसण्डी तक उत्तर में गंगा पार पुरजागीर तक की सीमा निर्धारित की गयी है। नगर निगम योजना के अनुसार सभी कागजी कारर्वाई पूरी की जा रही है । कभी पूरे प्रदेश में सफाई की द्दष्टि से माडल रहे मिर्जापुर शहर को नगर निगम बनाये जाने की खबर से स्थानीय निवासियों में प्रसन्नता की लहर हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static