भाभी की हत्या के बाद थाने में बोला देवर- अगर बात मानता तो दुनिया मुझ पर थूकती

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2017 - 02:41 PM (IST)

गाजियाबादः गाजियाबाद पुलिस ने आज एक सनसनीखेज मामले पर से पर्दा उठाया दिया है। जहां एक देवर ने अवैध संबंधों से तंग आकर अपनी ही भाभी की बेहरमी से हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी ने हत्या करने के बाद पुलिस को सरेंडर कर दिया है। आरोपी ने जुर्म कबूलते हुए भाभी पर अवैध संबंध ना बनाने पर धमकाने का आरोप लगाया है।

जानिए आरोपी देवर का क्या है कबूले-जुर्म
दरअसल साहिबाबाद इलाके के लाजपत नगर में बीती रात देवर आकाश ने भाभी का चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के बाद देवर ने खुद ही थाने जाकर आत्मसमर्पण भी कर दिया था। पुछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसकी भाभी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाना चाहती थी।

भाभी अवैध संबंध बनाने के लिए कर थी तंग
जिसका उसने कई बार विरोध किया, लेकिन भाभी रेप के मामले में जेल भिजवाने की धमकी देकर विवश करती थी।

कुछ ही माह से रह रहा था भाई-भाभी के साथ
बता दें आरोपी मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाला है। जिसके माता-पिता भी नहीं है। लेकिन मृतका के पति ने उसे अपना छोटा भाई मान लिया था और उसे अपने साथ गाजियाबाद ले आया था। तभी से यह इसी घर में इनके पास रह रहा था।

भाई की गैरहाजिरी में उकसाती थी भाभी
आरोपी देवर ने आरोप लगाते हुए बताया कि वारदात की रात भैया घर पर नहीं थे। घर पर भाभी अकेली थी। जैसे ही वह घर पहुंचा तो उसकी 27 वर्षीय भाभी अनीता ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला।

विरोध करने पर दी थी रेप में फंसाने की धमकी
जिसका उसने विरोध किया। विरोध करने पर अनीता ने उसे रेप के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। जिसके बाद आरोपी देवर ने चाकू से भाभी का गला रेत दिया।

हत्या के बाद आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
हालांकि आरोपी का कहना है कि उसे इस वारदात को अंजाम देने के बाद एहसास हुआ तो वह खुद ही थाने जा पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाए जाने पर अनीता की हत्या की है। मृतका के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पर परिजनों की कहानी कुछ और ही कर रही बयां
उधर मृतिका के परिजनों की कहानी कुछ और ही बयां कर रही है। परिजन भी थाने पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने उसके पति पर भी हत्या कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी अंदेशा जताया कि आरोपी अनीता से शारीरिक रूप में कमजोर था। इसलिए वह अकेला अनीता का गला नहीं रेत सकता था।

पति पर भी लगा है हत्या का आरोप
इसलिए उन्हें शक है कि उसके पति ने ही आरोपी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। परिजनों के इस आरोप के बाद पुलिस अभी गहन जांच में जुटी है। एसएसपी अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस अभी इस एंगल पर भी गहन जांच कर रही है।