ढांचा ध्वस्त होने के बाद पहली बार यह CM करेगा रामलला के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, May 30, 2017 - 06:10 PM (IST)

अयोध्या: विवादित श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा है कि विवादित ढांचा ध्वस्त होने के बाद योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं जो रामलला का दर्शन करने कल आएंगे।

रामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने यहां कहा कि 6 दिसम्बर 1992 को विवादित ढांचा गिरने के बाद से यह उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री होंगे जो विवादित श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि  योगी आदित्यनाथ मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया कि इनके समय में मंदिर निर्माण का हल निकल सकता है क्योंकि मुस्लिम समाज में भी परिवर्तन दिखाई दे रहा है।

आचार्य सत्येन्द्र दास ने बताया कि 1991में जब भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह थे तो पूरी कैबिनेट के साथ विवादित रामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन करने आए थे। दास ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से जनता में काफी आस दिखाई पड़ रही है कि मंदिर निर्माण का समाधान शीघ्र हो जाएगा।