रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई मंगेतर तो ठुकरा दिया रिश्ता, पुलिस ने मंदिर में दिलाए 7 फेरे

punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 12:06 PM (IST)

कौशांबी: यूपी के कौशांबी में पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला है। जहां सगाई के बाद 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई युवती से मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया। इस मामले की जानकारी मिलने पर एसपी ने तुरंत संज्ञान लिया। शादी से मुकर रहे मंगेतर को पहले तो पुलिस ने समझने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। जैसे ही कानूनी कार्रवाई की बात कही तो मंगेतर और उसके परिजन शादी के लिए राजी हो गए। जिसके बाद दोनों की शादी करा दी गई।

मामला मंझनपुर थाना इलाके का है। गुरुवार को पीड़ित अपने पिता के साथ मामले की शिकायत लेकर एसपी दफ्तर पहुंची थी। पीड़िता के पिता का आरोप था कि उसने अपने बेटी की सगाई 8 महीने पहले पश्चिम शरीरा थाना इलाके के महावा गांव के रहने वाले धर्मराज के साथ की थी। सगाई के बाद वह नौकरी के लिए परदेस चला गया। इस दौरान आरोपी मंगेतर उसकी बेटी से फोन पर बातचीत करते हुए उसे घुमाने के बहाने अपने पास बुलाया और किसी एकांत स्थान पर ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। आगे बताया कि दुष्कर्म के बाद जब मेरी बेटी 7 माह की गर्भवती हो गई तो उसने सगाई तोड़ दी।

वहीं जब युवती शिकायत लेकर एसपी दफ्तर पहुंची तो एसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने संज्ञान लिया। एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो आरोपी मंगेतर शादी के लिए तैयार हो गया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दोनों पक्षो ने शादी के लिए रजामंदी दी। जिसके बाद दोनों पक्षो से दो-दो गवाहों के समक्ष समझौता किया गया। पुलिस ने तत्काल शादी की व्यवस्था की। फिर युवती और उसके मंगेतर ने पास के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ भगवान को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static