अवैध संबंध में बच्ची को जन्म देने के बाद प्रेमिका ने बनाया निकाह का दबाव, प्रेमी ने पेचकास मारकर...

punjabkesari.in Monday, May 03, 2021 - 05:54 PM (IST)

सोनभद्र: यूपी के सोनभद्र जिले में अवैध संबंध के चक्कर में एक लड़की की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। शक्ति नगर थाने के बीना चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदुआर की इस घटना से परिजनों में मातम का माहौल है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या है मामला? 
बताया जा रहा है कि चंदुआर निवासी 21 साल की शबाना निशा का बीते कई वर्षों से एक लड़के से अवैध संबंध चल रहा था। इसी अवैध संबंध की वजह से एक महीने पहले लड़की ने बेटी को जन्म दिया था। बच्ची के जन्म के बाद से प्रेमिका लगातार शादी के लिए प्रेमी पर दबाव बना रही थी, लेकिन बार बार गुहार लगाने के बावजूद प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया था। इसके बाद से दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। शादी के विवाद में बीती रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद भड़का तो दरिंदे प्रेमी ने पेंचकस से प्रेमिका के सिर और गर्दन पर एक के बाद एक कर कई वार किया। ये वार इतना घातक था कि प्रेमिका की मौत हो गई।

वहीं मृतका की बहन ने बताया कि निकाह करने के लिए परिवार से दहेज मांगा जा रहा था, लेकिन परिवार की माली हालत खराब होने की वजह से दहेज देने से इनकार करने के बाद शबाना निशा की हत्या कर दी गई। वहीं लड़की की बेरहमी से हत्या के बाद पुलिस ने हत्यारे युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या कहती है पुलिस
इस बारे में सीओ पिपरी विजयशंकर मिश्रा ने बताया कि आरोपी प्रेमी शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static