OMG! जयमाल के बाद दुल्हे के भाइयों ने की ऐसी हरकत, दुल्हन ने किया शादी से इंकार

punjabkesari.in Saturday, Mar 05, 2022 - 03:31 PM (IST)

इटावा: उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के फ्रैंड्स कालोनी क्षेत्र में दूल्हे के शराबी भाइयों के हंगामे से खफा युवती ने शादी से इंकार कर दिया। पड़ोसी फिरोजाबाद जिले के खेरगढ़ गांव से एक बारात बीती रात यहां एक गेस्ट हाउस में आयी थी। जयमाला के बाद डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में दूल्हे विनीत के शराबी भाइयों ने दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे अफरा-तफरी फैल गई। मैरिज होम संचालक की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। लाठी-डंडे चलने से दूल्हा व दुल्हन पक्ष के कुछ लोग घायल हुए।       

हंगामे के बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया हालांकि जयमाला की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार बताते हैं कि शादी समारोह में विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस को विवाह स्थल पर भेजा गया था। शादी का निर्णय दुल्हन और दूल्हे पक्ष को करना है। पुलिस केवल कानून व्यवस्था के द्दष्टिगत निगाह रखे हुए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static