जयमाला के बाद दूल्हे ने शादी से किया इनकार, आहत दुल्हन ने फंदा लगाकर दी जान

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2022 - 01:02 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर पसंद की बाइक न मिलने से नाराज दूल्हे ने जयमाला के बाद शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने उसे मनाने की कोशिश की बावजूद नहीं माना और नाराज होकर मंडप से वापस लौट गया। वहीं जब इसकी जानकारी दुल्हन को हुई तो उसने सुसाइड कर ली। शादी की खुशियां गम में बदल गई।

ग्रामीणों के मुताबिक माल के नरायणापुर गहदो निवासी अमित की बेटी संध्या की शादी थी। संध्या की शादी नौबस्ता सलेहनगर निवासी ठाकुरदीन के बेटे अमर बहादुर से हो रही थी। संध्या के पिता ने अपनी सामर्थ्य के हिसाब से दान दहेज देने की पूरी तैयारी की था। उन्होंने दहेज में देने के लिए स्प्लेंडर खरीदी थी। लेकिन दूल्हे की की डिमांड Apache बाइक की थी। जिससे वह नाराज हो गया। दूल्हा और उसके करीबी रिश्तेदार  मंडप से चले गए।

वहीं कुछ  ग्रामीणों ने बतया कि लड़के वालों की तरफ से जेवर कम आने की वजह से लड़की के घरवालों ने उन्हें काफी भला-बुरा कहा था। इसी से नाराज होकर बारात वापस हो गई थी। दूल्हा जहां बाइक के लिए हंगामा कर रहा था। वहीं जैसे ही मंडप में कार्यक्रम शुरू हुआ तो घर की महिलाओं ने जेवरात देख नाराजगी जाहिर की। इस बात पर दोनों पक्षों में काफी देर तक कहासुनी हो गई। जिससे आहत युवती ने सुसाइड कर ली। फिलहाल पीड़ित परिवार के लोगों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 

Content Writer

Ramkesh