Kalyan Singh के निधन के बाद Yogi ने लखनऊ से अलीगढ़ तक खुद संभाली कमान, नहीं ली नींद की झपकी

punjabkesari.in Monday, Aug 23, 2021 - 12:50 PM (IST)

लखनऊ: राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके निधन के बाद बीजेपी में शोक की लहर दौड़ रही है। वहीं उनके जाने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिना झपकी लिए लखनऊ से लेकर अलीगढ़ तक पूरी व्यवस्था खुद संभाली हुई है। वो हर जगह डटे दिखे।

बता दें कि कल्याण के निधन के बाद शनिवार देर शाम सीएम योगी दो बार उनके घर गए। उसके पहले योगी 2 बार कल्याण सिंह को देखने एसजीपीजीआई अस्पताल गए थे। उन्होंने कल्याण सिंह के गुजर जाने के बाद मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है। सीएम योगी ने शनिवार रात 11:30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई। फिर रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करने के लिए लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से कल्याण सिंह के घर मॉल एवेन्यू पर पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी।

जिसके बाद पीएम मोदी के दिल्ली जाने के बाद सीएम योगी फिर से कल्याण सिंह के घर पहुंचे। जहां से कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन के लिए यूपी विधानमंडल और पार्टी कार्यालय लाया गया। ऐसे में योगी दोनों जगह पर नजर बनाए हुए थे। रविवार शाम एयर एंबुलेंस से कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव अतरौली लाया गया। वहीं पार्थिव देह के साथ सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी अलीगढ़ पहुंचे थे। अलीगढ़ पहुंचकर सीएम योगी ने अहिल्या बाई स्टेडियम का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों दिश निर्देशित किया। वहीं कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार की तैयारियां भी कर ली गई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static