कोरोना के बाद इंद्रदेव का कहर, ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2020 - 11:29 AM (IST)

महाराजगंज: एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से निजात पाने के लिए घरों में कैद है वहीं अन्नदाता के लिए इंद्रदेव भी आफत बनकर कहर ढा रहे हैं। पूर्वाचल के कई जिलों में बीती रात हुई जमकर बरसात के बाद ओले भी पड़े। जिसके बाद खेतों में खड़े किसानों की गेंहू की फसल बर्बाद हो गई। महराजगंज गेहूं उत्पादन के लिए मिनी पंजाब माना जाता है लेकिन दो दिनों तक हुई बारिश से किसानों के चेहरे की खुशी गायब कर दी है। 


इसी से हमारी रोजी रोटी चलती थी: किसान राम नगीना यादव 
किसान राम नगीना यादव से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि की वजह से हमारी सारी फसल बर्बाद हो गई है।  इतनी ओलावृष्टि जिंदगी में पहली बार देख रहा हूं। इसी से हमारी रोजी रोटी चलती थी। बरसात की वजह से अब वो भी खत्म हो गई है। 


मस्ती करते नजर आए कुल लोग
हालांकि बर्फ की बरसात के दौरान कुछ लोग मस्ती भी करते नजर आए। आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि किस कदर लोग बर्फ की बरसात का मजा ले रहे हैं।

Ajay kumar