देवरिया नरसंहार: परिवार के 5 सदस्यों को खोने के बाद ''देवेश'' ने लिया ''संकल्प'', प्रेमचंद को लेकर कही बड़ी बात

punjabkesari.in Thursday, Oct 12, 2023 - 01:30 PM (IST)

देवरिया नरसंहार: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हुए नरसंहार का मामला एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है, लेकिन घटनास्थल पर पुलिस औऱ पत्रकारों का जमावड़ा बरकरार है। वहीं, कुछ लोग इस घटना को यादव बनाम ब्राम्हण की लड़ाई करार दे चुके हैं। इसी बीच परिवार के पांच सदस्यों को खोने के बाद सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने प्रेमचंद यादव को लेकर कुछ संकल्प लिया है। उसने कहा है कि वह प्रेमचंद यादव का घर गिराए जाने के बाद ही पिता का ब्रम्हभोज करेगा।

देवेश दुबे का कहना है कि अपने पिता का ब्रम्हभोज तभी करेगा जब प्रेमचंद यादव का घर गिर जाएगा। वह अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और आरोपियों के एनकांउटर की मांग CM योगी से की है। वहीं, इस मामले में  तहसीलदार कोर्ट ने बेदखली का आदेश दे दिया है। प्रेमचंद यादव के साथ ही दो अन्य के खिलाफ भी बेदखली का आदेश है। कोर्ट का आदेश आने के बाद देवेश फफक कर रोेने लगा। उसने बताया कि प्रशासन की कार्रवाई से मैं अभी संतुष्ट नहीं हूं। परिवार के लोगों को मारने वालों का एनकांउटर होना चाहिए। तहसीलदार कोर्ट ने आरोपियों के घर गिराने का आदेश दिया है। इनका घर गिराये जाने के बाद ही मैं पिता का ब्रम्हभोज करुंगा।

2 अक्टूबर को हुई थी सरसंहार
देवेश के परिवार के पांच लोगों की हत्या 2 अक्टूबर को की गयी थी। देवेश के पिता सत्य प्रकाश दुबे, मां, दो बहनों व एक भाई का ब्रम्हभोज 13 अक्टूबर को है। देवेश ने फतेहपुर के लेहडा टोले से ब्रम्हभोज करने की अनुमति डीएम से मांगी हैं। उसने इसमें आने 70 लोगों की संख्या के लिए अनुमति मांगी है। इसके साथ ही वाहनों की भी अनुमति मांगी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Related News

static