जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद बोले अखिलेश यादव, कहा- 'उनके साथ अन्याय कर रही है BJP सरकार'

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2024 - 03:32 PM (IST)

Sitapur News: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव आज सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान से मिलने पहुंचे। यहां पर उन्होंने आजम खान से मुलाकात की और उनका हाल जाना। मुलाकात के बाद अखिलेश ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ''भाजपा सरकार आजम खां के साथ अन्याय कर रही है। उनके परिवार को भी परेशान किया जा रहा है। यह पूरी तरह से अमानवीय है।''


BJP ने झूठे मुकदमों का रिकॉर्ड बना दिया हैः अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ''हमें पूरी उम्मीद है कि समय बदलेगा और आजम खान के न्याय जरूर मिलेगा। समय बड़ा बलवान होता है, जरूर बदलता है। आजम खां के साथ न्याय होगा। भाजपा ने झूठे मुकदमों का रिकॉर्ड बना दिया है, लेकिन अंत में जीत सच्चाई की होती है। अखिलेश ने यह भी कहा कि  इलेक्टरोल बॉन्ड से भाजपा की सच्चाई बाहर आ गई है। अब पीडीए ही एनडीए को हराएगा। जनता वोट की तारीखों का इंतजार कर रही है। भाजपा की सरकार मुख्यमंत्रियों को जेल भेज रही है, लेकिन इलेक्टोरल बॉन्ड से उनकी सच्चाई बाहर आ गई है।

यह भी पढ़ेंः 'अगर NDA से प्रस्ताव मिला तो विचार करेंगे...' सपा से गठबंधन टूटने के बाद पल्लवी पटेल का बड़ा बयान
उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (INDIA) के घटक अपना दल ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी को गठबंधन के तहत एक भी सीट नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। पार्टी ने कहा कि बिहार में जो नीतीश कुमार के साथ हुआ, वहीं उत्तर प्रदेश में उसके साथ किया जा रहा है। अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अपना दल (कमेरावादी) को सीटों का कोई प्रस्ताव देता है तो पार्टी उस पर निर्णय लेगी। पटेल ने कहा कि अब यूपी में सपा अध्यक्ष यादव और राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन की प्रमुख पार्टी यानी कांग्रेस यह बताएं कि वे अपना दल (कमेरावादी) के साथ क्या करने जा रहे हैं। ​​​​​​​

 

Content Editor

Pooja Gill