रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे मेदांता अस्पताल, डॉक्टरों के साथ बैठक कर मुलायम सिंह यादव को जाना कुशलक्षेम

punjabkesari.in Friday, Oct 07, 2022 - 06:45 PM (IST)

लखनऊ: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव से मिलने मेदांता अस्पताल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे । इस दौरान उन्होंने डाक्टरों से साथ बैठक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का हाल चाल जाना। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार है।

रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल जाकर, आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, मुलायम सिंह यादव जी की सेहत और कुशल क्षेम की चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों। बता दें कि मुलायम सिंह यादव की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है और उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।

बता दें कि  मेदांता अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। सपा समर्थक और उनके शुभचिंतक उनका हालचाल जानने के लिए मेदांता पहुंच रहे है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मेदांता अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव से मुलाकात कर मुलायम सिंह यादव का हालचाल जाना। उन्होंने नेता जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन हेतु कामना की।  सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया।  उन्होंने कहा कि नेताजी सबके नेता है ऐसे में राजनीति में अलग संदेश जाएगा। रामगोपाल ने कहा कि नेता जी के स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक और कठिन में समय उत्तर प्रदेश सरकार साथ में खड़ी है।

पिछले 5 दिनों से मुलायम सिंह यादव मेदांता में भर्ती
बता दें कि 2 अक्टूबर से मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल में भर्ती है। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम नेता जी के इलाज में जुटी हुई है। आज दोपहर 12 बजे के बाद मेदांता अस्पताल नेता जी की हेल्थ बुलेटिन जारी करेगा। पिछले 5 दिनों से मुलायम सिंह यादव मेदांता में भर्ती हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवपाल यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य भी दिल्ली में मौजूद हैं।  

Content Writer

Ramkesh