मंत्री पद जाने के बाद गुस्साए कठेरिया ने विरोधियों को ये क्या कह दिया

punjabkesari.in Thursday, Jul 07, 2016 - 03:14 PM (IST)

आगरा: मंत्री पद छिनने के बाद सांसद रामशंकर कठेरिया काफी गुस्से में हैं। उनके एक बयान से नाराजगी साफ झलक रही है। हालांकि उन्होंने संगठन के बारे में कुछ नहीं बोला, लेकिन सोशल साइट पर उन्होंने जो लोग उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं उनको कुत्ता बताया। 
 
दरअसल कठेरिया को मंत्रिमंडल से हटाने के बाद कुछ लोग सोशल मीडिय़ा पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। इनमें कुछ लोग तो भाजपा समर्थक भी हैं। सोशल मीडिय़ा पर विरोधियों के टिप्पणी के सवाल पर कठेरिया ने कहा कि जंगल में शेर रहता है। कभी कोई कांटा चुभ जाता है तो कुत्ते सोचते हैं कि शेर खत्म हो गया, लेकिन कुत्तों की स्थिति यह है कि वह भौंक रहे हैं। 
 
कठेरिया ने प्रियंका गांधी को यूपी कांग्रेस की चुनाव प्रचार की कमान सौंपने की अटकलों पर कहा कि प्रदेश में कांग्रेस खत्म हो चुकी है लिहाजा चाहे प्रियंका प्रचार करें या फिर कोई और। प्रियंका गांधी भी यूपी में कांग्रेस को नहीं बचा सकतीं।