महिला से दुष्कर्म करने के बाद कर दी गला दबाकर हत्या

punjabkesari.in Sunday, Feb 18, 2018 - 05:09 PM (IST)

हरदोईः उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बेखौफ बदमाश रेप की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला हरदोई जिले का है, जहां महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक मामला कोतवाली शहर इलाके का है। यहां एक महिला खेत में चारा लेने गई थी। तभी महिला के साथ किसी अज्ञात ने दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। महिला के शरीर से सारे जेवर गायब थे। खेत में काम कर रहे लोगों ने ध्यान जब सरसों के खेत में अंदर पड़ा तो वहां महिला का शव पड़ा हुआ था।

वहीं मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि हिला खेत में चारा लेने गई थी। उसके बाद वह काफी देर से घर नहीं आई तो परिजनों को उसे ढूंढना शुरु किया। खोजबीन के दौरान सरसों के खेत में महिला का शव मिला। महिला का शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।