मायावती की मां के निधन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और बेटे राहुल ने की फोन पर बात

punjabkesari.in Sunday, Nov 14, 2021 - 05:14 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती से फोन पर बात की और उनकी मां रामरती के निधन पर शोक-संवेदना प्रकट की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के यहां 3, त्यागराज मार्ग स्थित आवास पर पहुंचकर अपनी शोक-संवेदना प्रकट की।

मायावती से मुलाकात के समय प्रियंका गांधी के साथ राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा भी थे। रामरती का निधन शनिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में हो गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। बसपा द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। उनकी उम्र 92 वर्ष थी। सोनिया और राहुल ने मायावती से फोन पर बात की और उनकी मां के निधन पर शोक प्रकट किया। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी ने मायावती की मां के निधन पर उन्हें शोक संदेश लिखकर भी भेजा। करीब एक साल पहले मायावती के पिता प्रभुदयाल का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static