हैवानियत की हदें पारः रात भर गैंगरेप के बाद गुप्तांग पर मारी नुकीली चीज

punjabkesari.in Sunday, Oct 15, 2017 - 02:35 PM (IST)

हरदोई(उत्तर प्रदेश): योगी सरकार के महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोलता एक मामला सामने आया है। जहां हवस के पुजारियों ने लड़की को अगवा कर सबसे पहले उसका गैंगरेप किया उसके बाद जो किया वो किसी भी सोच से परे है।

जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल यह शर्मनाक मामला जिले के लोनार कोतवाली क्षेत्र का है। जहां लड़की की मां की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद पिता द्वारा मां को अस्पताल लेकर जाया गया। इस दौरान लड़की घर में अकेली थी, लेकिन जब उसके मां-बाप वापस आए तो देखा की वह घर पर नहीं है। बेटी के घर पर न होने से घबराए मां-बाप ने लोनार पुलिस को इस बात की सूचना दी।

घर से अगवा कर की हैवानियत
इसके बाद किसी तरह की कार्रवाई न होने पर लड़की के पिता दोबारा तहरीर लेकर थाने गए। पुलिस ने शाम तक उन्हें वहीं बैठाए रखा और बिना रिपोर्ट लिखे वापस भेज दिया। वहीं जब शाम को लड़की वापस आई तो उसने दरिंदगी की कहानी माता- पिता को बताई।

प्राइवेट पार्ट पर नुकीली चीज से किया हमला
पीड़िता ने कहा कि जब उसके माता-पिता अस्पताल गए तो 2 लोग उसे जबरदस्ती घर से उठा ले गए। लोगों ने लड़की का गैंगरेप किया और फिर लड़की के प्राइवेट पार्ट पर नुकीली चीज से हमला किया। पीड़िता के चीखने पर दरिंदों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। पीड़िता की आंख पर पट्टी बांधकर उसे बांस के झाड़ में फेंक दिया गया।

मदद की जगह पुलिस से मिली धमकी
पीड़िता किसी तरह दरिंदों के पीछा छुड़ाकर घर पहुंची। पिता ने जब पूरी बात पुलिस को बताई तो उन्होंने मदद की बजाय फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देनी शुरु कर दी। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद गांव के उदयभान और नन्हे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।