महासचिव के बाद UP कांग्रेस के होंगे दो अध्यक्ष, इन्हें सौंपी जा सकती है कमान

punjabkesari.in Wednesday, Feb 06, 2019 - 04:30 PM (IST)

लखनऊः दिल्ली की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर जाता है यह सभी राजनीतिक दल अच्छी तरह से जानते हैं। यही वजह है कि राजनीतिक दल यूपी में खासतौर पर अधिक सक्रिय रहते हैं। हाल ही में प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी की नई महासचिव बनाने के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। साथ ही यूपी में दो प्रभारी महासचिवों की नियुक्ति की गई। वहीं सूत्रों के मुताबिक अब कांग्रेस प्रदेश में दो पार्टी अध्यक्ष भी ला सकती है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी के राजनीति में एंट्री से पहले यूपी को दो भागों में बांट कर दोनों अध्यक्ष जल्द नियुक्त किए जाएंगे। प्रदेश को दो भागों पूर्वी और पश्चिमी में बांटा गया है। जिसके अलग-अलग अध्यक्ष होंगे। दोनों अध्यक्षों का नाम भी लगभग तय माना जा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी को बनाया जाएगा जो पूर्व केंद्रीय मंत्री कमला पति त्रिपाठी के पौत्र हैं, जबकि पार्टी के कद्दावर नेता इमरान मसूद को पश्चिमी यूपी का अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है ।
 

Ruby