विधायक दल की बैठक के बाद योगी बोले- पार्टी के सहयोग से रचा गया इतिहास

punjabkesari.in Thursday, Mar 24, 2022 - 06:21 PM (IST)

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद गुरुवार को योगी आदित्‍यनाथ को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता बनाने का प्रस्ताव रखा था। जिससे सर्वसम्मति से योगी को नेता चुना गया है। विधायक दल की बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार में गरीबों के कल्याण के लिए काम किए गए हैं।

इस दौरान योगी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के सहयोग से इतिहास रचा गया है। इसके साथ ही उन्होंने अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि योजनाओं को हर तबके तक पहुंचाने का काम किया है। सुरक्षा का बेहतर माहौल बनाया गया है। बड़ी जीत बड़ी जिम्मेदारी भी है। योगी ने कहा कि 5 साल में कानून का राज स्थापित भी किया। यूपी में गरीबों को राशन मुफ्त दिया गया। पहली बार में सरकार चलाने का अनुभव नहीं था।  
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj