पत्नी की मौत का गम नहीं सह सका पति, 8 दिन बाद युवक ने सदमे में दे दी जान, पेड़ से लटकता मिला शव
punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 01:02 PM (IST)
बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पत्नी की कथित आत्महत्या के आठ दिन बाद एक युवक ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मामला जैदपुर थाना क्षेत्र के रहीमाबाद गांव का है। घरेलू कलह के कारण पांच मई को मिथुन रावत (22) की पत्नी शिवकुमारी (20) ने घर में फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।
ग्रामीणों के मुताबिक, इस घटना के बाद से मिथुन गहरे सदमे में था। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे मिथुन घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो घर से करीब एक किलोमीटर दूर आम के पेड़ से उसका शव फंदे से लटका मिला। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।
यह भी पढ़ें : स्कॉर्पियो से आए हमलावरों का तांडव, BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, छावनी में तब्दील गांव
बलरामपुर : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के सादुल्लाह नगर थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को नकाबपोश हमलावरों ने एक पूर्व ग्राम प्रधान एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि परसरामपुर गांव में तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को एक शादी समारोह के दौरान कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था.. पढ़ें पूरी खबर ....

