अफजल ने राजीव बनकर की शादी, अब धर्म न बदलने पर बच्चों व पत्नी को लगाई आग

punjabkesari.in Friday, Mar 19, 2021 - 01:11 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पति ने धर्म न बदलने पर बच्चों से समेत पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति राजीव उर्फ अफजल सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का आरोप है कि ठाकुरगंज थाने में कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब मामला तूल पकड़ा तो सीनियर अधिकारियों की फटकार के बाद अफजल, उसके परिजनों सहित मौलानाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

महिला का आरोप है कि मुस्लिम युवक मो अफजल सिद्दीकी ने धर्म छिपाकर 2009 में युवती से शादी की थी। उसने राजीव नाम से आर्य समाज में विवाह किया था। उस समय उसने खुद को अनाथ बताकर झांसा दिया था। महिला का कहना है कि शादी के बाद वह धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा। यही नहीं बच्चों को भी मुस्लिम बनवाने का दबाव बनाने लगा।

पीड़िता महिला ने यहां तक आरोप लगाया है कि मोहम्मद अफजल उस पर कई लोगों से शारीरिक सम्बन्ध बनाने का भी दबाव बनाता है। विरोध करने पर उसकी पिटाई करता है। यही नहीं उसने जब ज्यादा विरोध किया तो अफजल ने परिजनों के साथ मिलकर महिला और बच्चो को कमरे में बंद कर आग लगा दी। इस दौरान 112 नंबर पर सूचना पर पुलिस पहुंच गई और फायर ब्रिगेड ने महिला और बच्चों को बचा लिया।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj