फिर दिखा करिश्मा: 72 के बाद अब 67 साल की महिला बनी मां

punjabkesari.in Tuesday, May 24, 2016 - 05:41 PM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 67 साल की महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। महिला ने शादी के 48 साल बाद इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक की मदद से बच्चे को जन्म दिया है। उम्र के इस पड़ाव पर औलाद का सुख पाकर दंपती बेहद खुश है।

 

हालांकि ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले हाल ही में पंजाब के अमृतसर की रहने वाली दलजिंदर कौर ने 72 साल की उम्र में बच्चे को जन्म दिया। विज्ञान की इस तकनीकि से जहां निराश दंपत्ति का बेहद खुश हैं वहीं इसने एक नई बहस को भी जन्म दे दिया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रजिस्ट्री ने दलजिंदर कौर के 72 साल की उम्र में मां बनने को अनैतिकता कहा था।  
 
काउंसिल के नियमों के मुताबिक, इस प्रक्रिया के जरिए मां-बाप बनने के लिए कपल की उम्र मिलाकर 100 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एक्सपट्र्स का कहना है कि ज्यादा उम्र में अपने युग्मकों के जरिए बच्चा पैदा करना असंभव-सा है क्योंकि अमूमन 50 साल की उम्र तक महिलाओं का मीनोपॉज हो जाता है।