कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर आक्रामक अखिलेश

punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2017 - 06:34 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है। यादव ने ट्वीट किया है कि राज्य की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था को सुधार नहीं पा रहे हैं। जनता परेशान है। अपराधी सक्रिय हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के खिलाफ कानून व्यवस्था को लेकर तमाम आरोप लगाए जाते थे। कहा जाता था कि राज्य में जंगलराज हो गया है। बल्कि उनकी सरकार की अपेक्षा इस समय अपराध तीन गुना तक बढ़ गए हैं।