Agra Accident: मकान की छत गिरने से बालक और किशोर की मौत, गर्भवती महिला की हालत गंभीर

punjabkesari.in Thursday, Apr 27, 2023 - 12:12 AM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आगरा (Agra) जिले की खेरागढ़ तहसील के नगला उदैया मार्ग स्थित एक मकान की पत्थर से बनी छत गिरने से एक बच्चे और एक किशोर की मौत हो गयी, जबकि एक की हालत गंभीर है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: असद-गुलाम एनकाउंटर की शुरू हुई जांच में मुठभेड़ वाली जगह पहुंची न्यायिक आयोग की टीम, एक दिन पहले हुआ क्राइम सीन रीक्रिएशन


थाना खेरागढ़ प्रभारी राजीव सोलंकी ने बुधवार को बताया कि हादसे में घायल एक गर्भवती महिला का आगरा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि परिवार के पांच सदस्य एक कमरे में सो रहे थे तभी देर रात अचानक कमरे की पत्थर से बनी छत भरभराकर गिर गयी जिसमें वहां सो रहे सभी लोग दब गये।

यह भी पढ़ें- VIDEO: शाहजहांपुर में 1 करोड़ की अफीम बरामद,पुलिस ने दो शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार


सोलंकी ने बताया कि इस हादसे में पांच वर्षीय आरुष अग्रवाल और उसका चचेरे भाई 17 साल के पुनीत अग्रवाल की मृत्यु हो गयी। उन्होंने कहा कि हादसे में विष्णु और ब्रजेश अग्रवाल बाल-बाल बच गये। ब्रजेश की गर्भवती पत्नी सुरभि घायल हो गयी जिसका इलाज चल रहा है। 

Content Writer

Mamta Yadav