हादसे के बाद नींद से जागा प्रशासन, अवैध रूप से व कानून को ताक पर रखकर चलने वाले वाहनों को किया सीज

punjabkesari.in Tuesday, Jul 09, 2019 - 10:26 AM (IST)

आगरा: आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद जिला प्रशासन अपनी नीद से जागा है। अवैध रूप से व कानून को ताक पर रखकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 73 बसों को बीते दिनों सीज कर दिया गया था। उन बसों पर अब जिला प्रशासन ने परमिट केंसिल की कार्यवाही सुरु कर दी गयी है। यहाँ आपको बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा 32 बसों के परमिट केंसिल किये जा चुके हैं। 

डीएम गौतम बुद्ध नगर बी एन सिह का कहना है कि आज भी यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहन चालक तेज स्पीड में वाहन चलाते हैं जिनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। साथ ही देखा जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहन चालक के द्वारा कितने मिनटों में दूरी तय की जा रही है ताकि पता चल सके कि वाहन किस रफ्तार से चल रहा है।

गौरतलब है कि सोमवार को हुए भीषण बस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार किया जा रहा है।इस हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताआें ने गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

Ajay kumar