आगरा: बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, मौत
punjabkesari.in Saturday, Dec 19, 2020 - 03:42 PM (IST)
आगरा: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि हर दिन हत्या, लूटपाट, मर्डर जैसे संगीन अराधर करने से नहीं डरते है। ऐसा ही ताजा मामला आगरा से सामने आया है। जहां पर बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी है। हत्या की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। आनन-फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक मामला आगरा के सदर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां पर तहसील में रजिस्ट्री का काम करने वाले और प्रॉपर्टी डीलर हरीश पचौरी किसी काम से घर से बाहर आए थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी। और मौके से अस्लहा लहराते हुए फरार हो गये।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन ने बताया बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस की कई टीम लगा दी गई। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।