आगरा बस हाईजैक का मास्टरमाइंड प्रदीप गुप्ता मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, साथी फरार

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2020 - 11:16 AM (IST)

आगराः आगरा में हुए बस हाईजैक कांड में आगरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसके चलते पुलिस ने हाईजैक कांड के मास्टरमाइंड प्रदीप गुप्ता काे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने डकैती और अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया था। बस के परिचालक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

इस बारे में आगरा एसएसपी बबलू कुमार के अनुसार आराेपी प्रदीप गुप्ता अपने साथी यतेंद्र गुप्ता के साथ बाइक से भागने की काेशिश कर रहा था। फतेहाबाद में पुलिस टीम ने इसे घेर लिया। इस दाैरान जब प्रदीप काे राेकने की काेशिश की गई ताे उसने पुलिस पार्टी पर हमला पर कर दिया। पुलिस की टीम की ओर से प्रदीप काे राेकने के लिए इसके पैर में गाेली मारी गई।

उन्होंने बताया कि गाेली लगते ही प्रदीप माैके पर ही गिर गया. लेकिन इसका साथी फरार हाे गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम प्रदीप काे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद इसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि डॉक्टरों से अनुमति मिलने के बाद प्रदीप से इस मामले में और अधिक पूछताछ की जाएगी और इसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static