Agra: यमुना एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, 30 यात्री घायल, 14 की हालत गंभीर

punjabkesari.in Thursday, Mar 18, 2021 - 10:42 AM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल जा रही बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 30 लोग घायल हो गए जिनमें 14 का हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी मुताबिक यह सड़क हादसा थाना खंदौली इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे का है। जहां एक प्राइवेट बस गुरुग्राम से पश्चिमी बंगाल जा रही थी, तभी अचानक वह बेकाबू हो गई और एक्सप्रेसवे पर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 100  यात्री बैठे हुए थे। वहीं बस के पलटने से 30 सवारियां घायल हुई हैं और 14 को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल बस के पलटने की वजह अभी तक पता नहीं लगी हैं।

Content Writer

Anil Kapoor