आगरा: कमिश्नर अनिल कुमार पर टूटा दुखों का पहाड़, कोरोना संक्रमित माता-पिता की 24 घंटे में मौत                                                                                                          

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2020 - 01:58 PM (IST)

आगरा: कमिश्नर अनिल कुमार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से उनके माता-पिता की मौत हो गई है। बता दें कि रविवार को अनिल कुमार के पिता का देहांत हुआ था और आज उनकी मां का भी निधन हो गया। दोनों लोग कोरोना पॉजिटिव थे जिनका इलाज नोयडा के एक अस्पताल में चल रहा था। दुख की बाद ये है किकमिश्नर की बहन भी कोरोना पॉजिटिव हैं। 

आपको बता दें कि आगरा कमिश्नर के परिवार में उनकी माता, पिता और बहन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इस दौरान अस्पताल में माता और पिता का निधन हो गया। आगरा यूपी के उन शहरों में शामिल है जो शुरुआत में कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बनकर उभरा था। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, आगरा में कोरोना वायरस के ढाई हजार केस सामने आ गए हैं। इनमें से 300 के करीब एक्टिव केस हैं, जबकि 2000 से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। आगरा में कोरोना वायरस के कारण सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अबतक जिले में एक लाख के करीब टेस्ट हुए हैं।

यूपी 2 लाख के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या
अगर पूरे उत्तर प्रदेश की बात करें तो यूपी में कोरोना वायरस के कुल केस की संख्या 1.87 लाख पहुंच गई है। प्रदेश में अबतक इस महामारी की वजह से करीब तीन हजार लोगों की जान चली गई है। जबकि 1.35 लाख से अधिक लोग ठीक भी हो चुके हैं। 
 

Ajay kumar