आगरा: पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंग ने पति को पीटा दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की... पुलिस को आरोपी की तलाश

punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2022 - 01:48 PM (IST)

आगरा (मन मल्होत्रा) : NCRB के नए रिपोर्ट में जहां यूपी की रैंकिंग सुधरने पर सूबे के मुखिया पुलिस की पीठ थपथपा रहे हैं। वहीं आगरा में पुलिस की लापरवाही बार-बार देखी जा रही है। ऐसा लगता है कि यहां केअपराधियों में पुलिस व कानून का डर नहीं है। ताजा मामला जिले के कालिंदी विहार का है। जहां दबंग ने एक आदमी को सिर्फ इसलिए मारा क्योंकि वह अपनी पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध कर रहा था। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए उसने पीड़ित के घर के बाहर हवा में फायरिंग कर दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

3 माह से छेड़छाड़ करता था आरोपी
जिले के कालिंदी विहार निवासी महिला का आरोप है कि आरबी डिग्री कॉलेज के पास रहने वाले पप्पू चौहान उसको कई माह से परेशान कर रहा था। आते-जाते वो उसके साथ छेड़छाड़ करते था। उसके साथ कई बार अश्लील हरकत की। 27 अक्टूबर को भी उसने छेड़छाड़ की। इसका महिला के पति ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी। उसके पति की दुकान के बाहर सामने खड़ी गाड़ियों को हथौड़े से तोड़ने लगा। इसके बाद उसने इलाके में दहशत फैलाने के लिए सरेआम तमंचे से फायरिंग कर दिया। महिला का कहना है कि आरोपी ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज की।

CCTV फुटेज में फायरिंग करता दिख रहा आरोपी
आपको बता दे कि महिला के परिवार को डराने के लिए आरोपी ने उसके घर के बाहर तमंचे से फायरिंग कर दी। जिसका वीडियो घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि आरोपी पहले घर के बाहर टहलता है फिर तमंचे से फायर करने के बाद आराम से वहां से चला जाता है।  

SC/ST एक्ट में दर्ज हुआ मामला
महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पप्पू चौहान के खिलाफ धारा 336, 354, 323, 504, 506, 427 और एससी एसटी एक्ट में मुकदमा किया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।












 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static